श्री हनुमान चालीसा || Hanuman God Image

 श्री हनुमान चालीसा


Experience the divine essence of Shree Hanuman Chalisa, a sacred hymn honoring Lord Hanuman's greatness and devotion. Seek blessings and find solace in this timeless chant.

श्री हनुमान चालीसा

श्री हनुमान चालीसा

श्री हनुमान चालीसा || Hanuman God Image

श्री हनुमान चालीसा || Hanuman God Image

श्री हनुमान चालीसा || Hanuman God Image

श्री हनुमान चालीसा || Hanuman God Image

श्री हनुमान चालीसा || Hanuman God Image

श्री हनुमान चालीसा || Hanuman God Image

श्री हनुमान चालीसा || Hanuman God Image

श्री हनुमान चालीसा || Hanuman God Image

श्री हनुमान चालीसा || Hanuman God Image

श्री हनुमान चालीसा || Hanuman God Image

श्री हनुमान चालीसा || Hanuman God Image



श्री हनुमान चालीसा

दोहा: श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि। बरनउं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि॥

बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवनकुमार। बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार॥

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर। जय कपीस तिहुँ लोक उजागर॥

रामदूत अतुलित बलधामा। अञ्जनि पुत्र पवनसुत नामा॥

महावीर विक्रम बजरंगी। कुमति निवार सुमति के संगी॥

कंचन बरन बिराज सुबेसा। कानन कुण्डल कुञ्चित केसा॥

हाथ बज्र औ ध्वजा विराजे। काँधे मूँज जनेऊ साजे॥

संकर सुवन केसरीनंदन। तेज प्रताप महा जग वंदन॥

विद्यावान गुणी अति चातुर। राम काज करिबे को आतुर॥

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया। राम लखन सीता मन बसिया॥

सूक्ष्म रूप धरि सियहि दिखावा। विकट रूप धरि लँक जरावा॥

भीम रूप धरि असुर सँहारे। रामचन्द्र के काज सवारे॥

लाय सजीवन लखन जियाए। श्री रघुवीर हरषि उर लाए॥

रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई। तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई॥

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं। अस कहि श्रीपति कण्ठ लगावैं॥

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा। नारद सारद सहित अहीसा॥

जम कुबेर दिगपाल जहां ते। कवि कोविद कहि सके कहां ते॥

तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा। राम मिलाय राज पद दीन्हा॥

तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना। लंकेस्वर भए सब जग जाना॥

जुग सहस्त्र जोजन पर भानु। लील्यो ताहि मधुर फल जानू॥

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।जलधि लांघि गए अचरज नाहीं॥

दुर्गम काज जगत के जेते। सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते॥

राम दुआरे तुम रखवारे। होत न आज्ञा बिनु पैसारे॥

सब सुख लहैं तुम्हारी सरना। तुम रच्छक काहू को डर ना॥

आपन तेज सम्हारो आपै। तीनों लोक हांक तें काँपै॥

भूत पिसाच निकट नहिं आवै। महावीर जब नाम सुनावै॥

नासै रोग हरै सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बीरा॥

संकट से हनुमान छुड़ावै। मन क्रम बचन ध्यान जो लावै॥

सब पर राम तपस्वी राजा। तिन के काज सकल तुम साजा॥

और मनोरथ जो कोई लावै। सोई अमित जीवन फल पावै॥

चारों जुग परताप तुम्हारा। है परसिद्ध जगत उजियारा॥

साधु संत के तुम रखवारे। असुर निकंदन राम दुलारे॥

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता। अस वर दीन जानकी माता॥

राम रसायन तुम्हरे पासा। सदा रहो रघुपति के दासा॥

तुम्हरे भजन राम को पावै। जनम जनम के दुख बिसरावै॥

अंत काल रघुवर पुर जाई। जहाँ जन्म हरि-भक्त कहाई॥

और देवता चित्त न धरई। हनुमत सेई सर्व सुख करई॥

संकट कटै मिटै सब पीरा। जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥

जै जै जै हनुमान गोसाईं। कृपा करहु गुरुदेव की नाईं॥

जो सत बार पाठ कर कोई। छूटहि बंदि महा सुख होई॥

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा। होय सिद्धि साखी गौरीसा॥

तुलसीदास सदा हरि चेरा। कीजै नाथ हृदय महँ डेरा॥

दोहा: पवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप। राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप॥



Jay shree ram🙏
Jay shree ram🙏
Jay shree hanumanji dada🙏


No comments

Powered by Blogger.